मुंबई से मेलबर्न तक डिजाइन की पढ़ाई, बिट्स छात्रों को मिलेगा आरएमआईटी का मौका
मुंबई, 18 सितंबर 2026
बिट्स डिजाइन स्कूल ने मेलबर्न स्थित आरएमआईटी यूनिवर्सिटी के साथ पांच साल का आर्टिकुलेशन समझौता किया है। इस करार के तहत बिट्स डिजाइन स्कूल के मुंबई कैंपस में बैचलर ऑफ डिजाइन (ऑनर्स) के पहले दो वर्ष पूरे करने वाले चयनित छात्रों को आरएमआईटी जाकर बैचलर ऑफ इंडस्ट्रियल डिजाइन (ऑनर्स) की डिग्री पूरी करने का अवसर मिलेगा। छात्र अपने अर्जित क्रेडिट भी साथ ले जा सकेंगे।
समझौते के तहत हर साल अधिकतम पांच छात्र आरएमआईटी जा सकेंगे। वहां पहुंचने पर उन्हें कार्यक्रम के लिए 192 क्रेडिट प्वाइंट मिलेंगे, जिसके बाद उन्हें डिजाइन स्टूडियो, डिजाइन ऑनर्स प्रोजेक्ट और चार प्रमुख विषयों में से एक का अध्ययन करना होगा।
