(Patarkar Desk) कैथल- हरियाणा में पडते कैथल जिले के अंतर्गत सीवन में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में स्कूल जा रही दो छात्राओं को एक अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दोनों छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई।
मेन रोड पर हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा सीवन के मुख्य बाजार के पास मेन रोड पर हुआ। मृतकों की पहचान नवनीत कौर और गुणदीप कौर के रूप में हुई । दोनों छात्राएं सीवन स्थित सरकारी कन्या विद्यालय में पढ़ती थीं। नवनीत कौर 10वीं कक्षा में पढ़ती थी, जबकि गुणदीप कौर 9वीं कक्षा की छात्रा थी। दोनों आपस में सहेलियां थीं और रोजाना की तरह सुबह स्कूटर से स्कूल के लिए निकली थीं।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने के बाद छात्राओं के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार ट्रक चालक की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
