लद्दाख (Patarkar Desk)- इंडियन आर्मी एविएशन के पायलटों ने शनिवार को लद्दाख के कारगिल इलाके के पास नून-कुन पहाड़ पर रेस्क्यू ऑपरेशन किया और एक मरीज़ की जान बचाई। 18,600 फीट की ऊंचाई पर तेज़ हवाओं और बहुत मुश्किल पहाड़ी इलाके के बीच यह ऑपरेशन बहुत मुश्किल था। खड़ी ढलान पर हेलीकॉप्टर उतारने के लिए कोई नॉर्मल लैंडिंग जगा नहीं थी । पायलटों ने हेलीकॉप्टर को बहुत कम ऊंचाई पर स्टेबल रखा। हेलीकॉप्टर को सिर्फ़ एक स्किड स्लोप के सहारे बैलेंस करके रखा। इसके बाद मरीज़ को एयरलिफ्ट किया गया।
हेलीकॉप्टर से भारी सामान हटाया गया
18,600 फीट की ऊंचाई पर, हवा का प्रेशर कम होने से इंजन की कैपेसिटी और रोटर से मिलने वाली लिफ्ट कम हो जाती है। ऐसे में, उड़ान के लिए हेलीकॉप्टर से सभी गैर-ज़रूरी सामान हटा दिए गए। हेलीकॉप्टर में सिर्फ़ लिमिटेड फ्यूल रखा गया ताकि लिफ्ट कैपेसिटी बढ़ाई जा सके। साथ ही, इवैक्युएशन ऑपरेशन को पूरा करने के लिए ज़रूरी दूरी तय करने के लिए भी काफ़ी फ्यूल बचा था।
