चंडीगढ़, 27 अगस्त (Patarkar Desk) -मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का ‘मिशन रोज़गार’ लगातार जारी है। मुख्यमंत्री मान आज जालंधर में पंजाब पुलिस के जवानों को नियुक्ति पत्र देंगे। मुख्यमंत्री 1,746 पुलिस जवानों को अपॉइंटमेंट लेटर देंगे। मान सरकार के साढ़े चार साल में पंजाब पुलिस में 13,092 युवाओं की भर्ती हुई है और 3,298 पुलिस जवानों की भर्ती प्रक्रिया भी चल रही है।
जिला कैडर में इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और ASI के 1,600 नए पद मंजूर किए गए हैं। मान सरकार अब तक 70,840 युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुकी है।
