शामली (यूपी), 27 अगस्त (Patarkar Desk) – उत्तर प्रदेश में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां 32 साल के यूट्यूबर और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की उनके जिम के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। आज शाम करीब 7 बजे शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। करीब 20 राउंड फायरिंग की गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। हत्या का कारण अभी साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
