27 जुलाई, 2026: मशहूर पंजाबी सिंगर जस्सी गिल को गहरा सदमा लगा है। जस्सी की मां का आज 27 जुलाई को इलाज के दौरान निधन हो गया। वह पिछले 6 महीने से बीमार थीं। जानकारी के मुताबिक, उनकी मां रविंदर कौर कैंसर से पीड़ित थीं। उनका अंतिम संस्कार कल, 28 जुलाई को सुबह 10.30 बजे उनके पैतृक गांव जंडाली, तहसील पायल, जिला लुधियाना में होगा।
उनके परिवार में उनके पिता एस. गुरमिंदर सिंह, पत्नी और दो बच्चे (एक बेटी और एक बेटा) हैं। आपको बता दें कि सिंगर जस्सी गिल पंजाबी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में काफी मशहूर हैं। गाने के साथ-साथ जस्सी गिल ने पंजाबी और बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। ‘दिल विल प्यार व्यार’, ‘मिस्टर एंड मिसेज 420’ जैसी फिल्मों ने जस्सी को घर-घर में मशहूर कर दिया है।
