Oplus_131072
न्यूज डेस्क, 26 जुलाई 2026
स्टार भारोत्तोलक साइखोम मीराबाई चानू ने रविवार को ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में रिकॉर्ड वजन उठाते हुए महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग का खिताब जीतकर भारत के लिए स्वर्ण पदक का खाता खोला. इकतीस वर्षीय मीराबाई ने स्नैच में 85 किलोग्राम वजन उठाया जो राष्ट्रमंडल और राष्ट्रमंडल खेलों दोनों का नया रिकॉर्ड है.
इसके बाद उन्होंने क्लीन एंव जर्क में 105 किलोग्राम वजन उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों का एक और नया रिकॉर्ड बनाया. इस तरह उन्होंने कुल 190 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. यह राष्ट्रमंडल खेलों में मीराबाई का लगातार तीसरा स्वर्ण पदक है. इससे पहले उन्होंने 2018 और 2022 के चरणों में भी स्वर्ण पदक जीते थे. टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई ने ग्लास्गो में 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में भी रजत पदक हासिल किया था.
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार अपनी जीत के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, चानू ने कहा कि वह भारत के लिए तीसरा स्वर्ण पदक लाकर खुश हैं. उन्होंने यह भी माना कि अच्छा प्रदर्शन करने का उन पर थोड़ा दबाव था. चानू ने कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि मैं भारत के लिए तीसरा गोल्ड मेडल ला सकी. मेरे दिमाग में बहुत सारी बातें चल रही थीं. थोड़ा दबाव भी था. मैं भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन करना चाहती थी. मैं अपने तीसरे गोल्ड मेडल और राष्ट्रमंडल खेलों में अपने चौथे पदक से बेहद खुश हूं.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट डालकर बधाई दी. उन्होंने लिखा- “इंडियन वेटलिफ्टिंग में एक और शानदार चैप्टर! टैलेंटेड मीराबाई चानू ने एक बार फिर कॉमनवेल्थ गेम्स में 48 kg कैटेगरी में शानदार परफॉर्मेंस देकर गोल्ड मेडल जीतकर अपनी स्किल्स दिखाईं. लगातार दो कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड और अपने नाम चौथा CWG मेडल लेकर, वह हर इंडियन के लिए इंस्पिरेशन बनी हुई हैं. उन्हें बधाई! आगे की कोशिशों के लिए शुभकामनाएं.”
पीएम के इलावा केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी टैलेंटेड मीराबाई चानू को बधाई दी
