जालंधर, 24 जुलाई, 2026: पंजाब BJP के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों आज जालंधर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कहा कि अध्यक्ष ने शिक्षा क्षेत्र पर बहुत ध्यान दिया और उनकी सोच बहुत बड़ी थी। NEET परीक्षा दोबारा आयोजित की गई है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे लेकर बहुत गंभीर हैं और उन्होंने CBI जांच के आदेश भी दिए हैं, जिसमें करीब 13 आरोपी जांच के दायरे में आए हैं।
यहां तक कि PM मोदी ने फास्ट ट्रैक कोर्ट भी बनाया है और फास्ट ट्रैक कोर्ट में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर 10 करोड़ रुपये का जुर्माना और 10 साल की सजा होगी। राहुल गांधी के ट्वीट को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक महीने पहले कहां थे। अगर राहुल गांधी 1 महीने बाद आकर ऐसे मुद्दे उठाते हैं, तो वह बच्चों पर राजनीति कर रहे हैं।
धर्मेंद्र प्रधान बहुत अच्छे इंसान हैं, बचपन से ही शिक्षा के प्रति उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि वहां बच्चों को नहीं बल्कि गुंडों को रखा गया है।
