Oplus_131072
न्यूज डेस्क, 12 जुलाई 2026
इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ खेले गए दो मुकाबलों में हारने के बाद खबरें आ रही है की भारत लौटने के बाद टीम के स्पोर्ट स्टाफ में कुछ बदलाव किए जा सकते है और कुछ टीम के कोच का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला है जिनमें असिस्टेंट कोच रयान और बोलिंग कोच मोर्ने है जिन्हें टीम से बाहर किया जा सकता है BCCI लगातार खराब हो रहे प्रदर्शन को लेकर रिव्यू करेगा क्योंकि दो मैचों में 10 से ज्यादा कैच छुट्टे है जिसे लेकर सेलेक्टर्स की भी चिंता बढ़ गई है क्योंकि ये दोनों गेंदबाज गौतम गंभीर ने खुद चुने थे
वहीं असिस्टेंट कोच रयान भी लगातार ट्रैवल करने से खुश नहीं है सूत्रों के मुताबिक उन्होंने ये बात BCCI के सामने भी रखी है वहीं चर्चा ये भी है की रयान IPL की किसी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ने जा रहे है वहीं दूसरे कोच मोर्कल भी अन्य विकल्पों की तलाश में है
पूर्व भारतीय गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी को नई जिम्मेदारी मिल सकती है उन्हें श्रीलंका दौरे के दौरान टीम के साथ भेजा जा सकता है भारत अगस्त में दो दिवसीय वनडे सीरीज श्रीलंका के साथ खेलेगा वहीं जुलाई के आखिरी में साउथ अफ्रीका टी 20 मैच को लेकर भी बालाजी टीम के साथ जाएंगे
इंग्लैंड ने 12 साल बाद भारत को हराया है वहीं आयरलैंड ने पहली बार भारत टीम को हराया जिसे लेकर BCCI टीम के कोच स्टाफ में बदलाव करने की तैयारी कर रहा है
