चंडीगढ़, 07 जुलाई, 2026: पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज भूपेश बघेल चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस भवन में कई मैराथन मीटिंग कर रहे हैं। अपने पांच दिन के पंजाब दौरे के दौरान भूपेश बघेल संगठन को मजबूत करने और अंदरूनी मुद्दों पर मंथन करने के लिए पार्टी के अलग-अलग नेताओं से मिल रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी में चल रही खींचतान के बीच बघेल ने मीडिया से बात करते हुए साफ कर दिया है कि कांग्रेस पार्टी अपना फैसला नहीं बदलेगी और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पंजाब कांग्रेस के प्रेसिडेंट बने रहेंगे।
चरणजीत सिंह चन्नी गुट दिल्ली कूच करने की तैयारी में राज्य इंचार्ज के आने के बावजूद पार्टी के अंदर फूट साफ दिख रही है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के गुट ने भूपेश बघेल से दूरी बना ली है। इस गुट ने अब कहा है कि वह अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए दिल्ली कूच करेगा, जिससे पार्टी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। संगठन को मजबूत करने के लिए मीटिंग का दौर भूपेश बघेल अपने दौरे के दौरान काफी एक्टिव दिखे। पार्टी प्रमुखों से मुलाकात के बाद उन्होंने जिला अध्यक्षों के साथ एक खास सेशन किया।
Read More: ब्यास और रावी नदी के 7 स्थानों पर डी-सिल्टिंग को मंजूरी


