देश, 17 जुलाई, 2026: केंद्र सरकार ने 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सेशन के लिए एजेंडा फाइनल कर दिया है। न्यूज़ एजेंसी PTI के मुताबिक, लोकसभा में सात बिल पेश किए जाएंगे। इनमें वंदे मातरम का अपमान करने और फॉरेन कंट्रीब्यूशन एक्ट में संशोधन से जुड़े बिल शामिल हैं। बिलों की प्रोविजनल लिस्ट में फिलहाल किसी भी कॉन्स्टिट्यूशनल अमेंडमेंट बिल, जैसे डिलिमिटेशन और महिलाओं के लिए अमेंडमेंट का ज़िक्र नहीं है।
13 अगस्त तक चलने वाले मानसून सेशन में कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियां NEET-UG पेपर लीक, दूसरी भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी, अयोध्या राम मंदिर चंदा विवाद, E20 फ्यूल और फॉरेन पॉलिसी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रही हैं।
