चंडीगढ़, 8 जुलाई 2026
सतलुज फिल्म को लेकर पंजाब में राजनीति भी शुरू हो गई है जिसके चलते शिरोमणि अकाली दल ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है शिरोमणि अकाली दल ने बयान जारी करते हुए कहा है की शिरोमणी अकाली दल शहीद जसवंत सिंह खालड़ा समेत हजारों बेगुनाह सिख युवाओं और सिख हस्तियों पर कांग्रेस सरकार के दौरान की गई अमानवीय यातनाओं और उनकी कुर्बानी संबंधी फिल्म ‘सतलुज’ को पंजाब के हर गांव और कोने-कोने में दिखाएगा ताकि हमारे बच्चों और आने वाली पीढ़ियों को समुदाय पर किए गए अत्याचारों से अवगत करवाया जा सके।
यह फिल्म उस दर्दनाक दौर की सच्चाई बयान करती है जो कांग्रेस पार्टी द्वारा सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब पर किए गए फौजी हमले एवं दिल्ली और अन्य शहरों में हजारों निहत्थे बेगुनाह सिख नौजवानों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को जिंदा जलाने के बाद भी नही रूकी। इस दिल दहलाने वाले कत्लेआम के खिलाफ पंजाब में विरोध प्रदर्शन कर रहे सिख नौजवानों को कसाई कांग्रेसी सरकार ने झूठे पुलिस मुकाबलों में शहीद किया। अब देश को इस दर्दनाक घटना का इतिहास बताने से समुदाय को वंचित किया जा रहा है। शिरोमणी अकाली दल ऐसा कभी भी नही होने देगा।


