लुधियाना, 23/10/2026
पंजाब के लुधियाना में मशहूर पंडित कुलचे-छोले वाले के बेटे राहुल शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, राहुल एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद उन पर फायरिंग कर दी गई। बताया जा रहा है कि राहुल को दो गोलियां लगीं, एक छाती और दूसरी पीठ पर। देर रात करीब 12 बजे दोस्तों ने परिजनों को घटना की सूचना दी। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, राहुल की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस पार्टी में हुए विवाद, आरोपियों की पहचान और वारदात के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
