स्पोर्ट्स 16 जुलाई 2026: IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे ODI में भारत के 5 विकेट गिर गए हैं। भारतीय टीम का स्कोर 26 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन है। श्रेयस अय्यर ने छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। अक्षर पटेल भी 1 रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली 65 रन बनाकर आउट हो गए। कोहली ने चौथे विकेट के लिए श्रेयस के साथ 67 रन की पार्टनरशिप भी की।
भारत ने शुभमन गिल (31), रोहित शर्मा (26), ईशान किशन (1) और वाशिंगटन सुंदर (2) के विकेट गंवा दिए हैं। रोहित और कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 60 रन की पार्टनरशिप की।
कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले जा रहे दूसरे ODI में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। केएल राहुल बीमारी की वजह से नहीं खेल रहे हैं, उनकी जगह ईशान किशन को प्लेइंग XI में शामिल किया गया। पहला ODI जीतकर भारत तीन मैचों की सीरीज़ में 1-0 से आगे है।
