पटियाला, 28/04/2026
अंबाला से अमृतसर रेलवे फ्रंट कॉरिडोर लाइन पर देर शाम IED ब्लास्ट हुआ जिससे पटरी टूट गई ये ब्लास्ट राजपुरा शंभू रेलवे स्टेशन के नजदीक हुई जिसके बाद से जीआरपी और आईपीएफ सहित पंजाब पुलिस और अन्य एजेंसियों ने मौके पर पहुंच कर तफ्तीश शुरू कर दी इस हादसे में एक व्यक्ति के चिथड़े उड़ गए जिसकी शिनाख्त की जा रही है शव के साथ एक पगड़ी भी मिली है जिसमें बाल लिपटे हुए थे
सूत्रों के मुताबिक एक हफ्ते पहले पंजाब हरियाणा की रेलवे लाइन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी जिसे पुलिस ने हल्के में लिया वही केंद्रीय एजेंसी इसे बड़ी घटना मान रही है क्यूंकि लुधियाना, अमृतसर, बठिंडा, फिरोजपुर में रेलवे ट्रैक उड़ाने की धमकियां दी गई थी
चौथे महीने में ये दूसरी घटना है जब रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट हुआ हो इससे पहले जनवरी में सरहिंद के खानपुर रेलवे ट्रैक पर भी ब्लास्ट हुआ था जिसमें मालगाड़ी का इंजन ट्रैक से नीचे उतर गया था इसमें रेल पायलट भी घायल हुआ था
