चंडीगढ़, 5 अगस्त 2026
पंजाब विधान सभा ने आज पिंगलवाड़ा के संस्थापक भगत पूरण सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मानवता की मिसाल भगत पूरण सिंह को निस्वार्थ सेवा के लिए जाना जाता है।
पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि भगत पूरण सिंह जी का जीवन सेवा, प्रेम और मानवता की जीवंत मिसाल था। वे ऐसे महान व्यक्ति थे, जिन्होंने मानवता के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया। उन्होंने अपने सपने, खुशियाँ, इच्छाएँ—सब कुछ बेसहारा, बीमार और जरूरतमंद लोगों के लिए कुर्बान कर दिया।
दिव्यांग प्यारा सिंह जी को अपनी पीठ पर उठाना और अमृतसर की सड़कों पर चलना कोई सामान्य बात नहीं थी, यह निस्वार्थ प्रेम का शिखर था। उन्होंने न केवल बेसहारा लोगों को शरण दी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए उनके द्वारा डाली गई परंपरा आज भी हमें भलाई के लिए प्रेरित करती है।
आज के आधुनिक और व्यस्ततापूर्ण युग में भगत पूरण सिंह जी के विचार और उनका जीवन हमें लोकसेवा के लिए, विशेष रूप से इस सदन के निर्वाचित प्रतिनिधियों का मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि सच्ची श्रद्धांजलि यह होगी कि हम उनके द्वारा दिखाए गए सेवा, करुणा और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प करें।
