चंडीगढ़, 20 जुलाई, 2026: पंजाब सरकार ने कल 21 जुलाई को कैबिनेट बैठक बुलाई है। यह बैठक दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री के घर पर होगी। एजेंडा अभी जारी नहीं किया गया है। हालांकि, माना जा रहा है कि सरकार नई भर्तियों से लेकर लोगों को जुटाने तक के नए प्लान पेश कर सकती है। इसके अलावा मॉनसून सेशन के लिए भी स्ट्रैटेजी बनाई जा सकती है।
