नई दिल्ली, 24 जुलाई, 2026: कॉकरोच जनता पार्टी और केंद्र सरकार के बीच शुक्रवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मीटिंग हुई। सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह ने, जबकि CJP की तरफ से सौरभ दास और आशुतोष रंका ने मीटिंग की।
मीटिंग के बाद CJP के प्रवक्ताओं ने कहा कि हम धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं करेंगे। सरकार मुआवजा देने और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने पर सहमत हो गई है।
केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि दो घंटे की चर्चा के दौरान CJP ने परीक्षा सिस्टम में सुधार के लिए सरकार के सामने तीन मुख्य मांगें और पांच सुझाव रखे। हमने उन पर विचार करने के लिए कल तक का समय मांगा है।
