Oplus_131072
चंडीगढ़, 6 जुलाई 2026
पंजाब कांग्रेस में चल रहे अंदरूनी क्लेश को खत्म करने के लिए नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा को हाईकमान ने नई जिम्मेदारी दी है की दोनों ग्रुप के साथ बातचीत कर कोई रास्ता निकाला जाए और अंदरूनी कलह को बाहर और न उछाला जाए चंडीगढ़ सेक्टर 15 स्थित कांग्रेस भवन पहुंचे परताप सिंह बाजवा ने मीडिया से बातचीत में कहा की पंजाब कांग्रेस इंचार्ज भूपेश बघेल के साथ उनकी मुलाकात हुई है और उन्हें बताया गया है की ऐसा कोई भी मुद्दा नहीं जो बैठकर हल नहीं हो सकता वही अब दोनों ग्रुप के साथ बातचीत करेंगे और बीच का रास्ता निकलेंगे और जल्द इस विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे
दिल्ली जाने में कुछ गलत नहीं है: नेता विपक्ष
कुछ नेताओं के दिल्ली जाने पर प्रताप बाजवा ने कहा कि वह भी हमारी राजधानी है और वहां भी हमारे नेता हैं अगर कोई वहां जाता है तो उसमें कुछ भी गलत नहीं है
पार्टी हाईकमान के फैसले से संतुष्ट है लेकिन कुछ मेजर समस्याएं है: बाजवा
प्रताप बाजवा ने यह भी कहा की हमारी पार्टी हाईकमान के फैसले से संतुष्ट है लेकिन कुछ मेजर समस्याएं है जिनका हल बैठकर निकाल लिया जाएगा और चंडीगढ़ पहुंचकर सबसे पहले उन्होंने 45 मिनट उनके साथ चर्चा की है जिसमें पंजाब के मुद्दों को लेकर भी बात हुई है और उन्होंने कहा है की पांच दिन भूपेश बघेल पंजाब में ही है जिनकी समस्याएं है उनके पास लाया जाए जिनका हल निकाला जाए और अगर किसी नेता को उनके विधानसभा क्षेत्र से संबंधित शिकायतें है वह उनका भी हल देने को बैठे है
हाईकमान के फैसले पर मैं किंतु परंतु नहीं कर सकता: बाजवा
प्रताप सिंह बाजवा को प्रधानगी पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा की कांग्रेस हाईकमान के फैसले पर किंतु परंतु करने वाले वो कौन होते है पार्टी ने फैसला कर लिया है लेकिन जिन नेताओं के कुछ मसले है वह पांच दिनों में भूपेश बघेल से मिलवाकर सुलझा लिए जाएंगे
कांग्रेस दफ्तर बैठकर कर मसले हल होंगे: बाजवा
प्रताप सिंह बाजवा को जब सवाल किया गया की कुछ नेताओं ने राजा वडिंग को प्रधान मानने से इंकार कर दिया है इसपर क्या आपको लगता है कि पार्टी दफ्तर में बैठकर सभी के मसले हल हो जाएंगे इस पर जवाब देते हुए बाजवा ने कहा की ट्रंप और ईरान भी एक टेबल पर बैठकर जब मसला सुलझा सकते है तो ये कौनसा बड़ा मसला है इसको भी सुलझा लिया जाएगा डेमोक्रेटिक पार्टी में ऐसा थोड़ा बहुत काम चलता रहता है। बाकी पंजाब कांग्रेस में सब सही चल रहा है


