दिल्ली, 30/10/2026
पंजाब में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी की दिल्ली में PAC की अहम बैठक हुई जिसमें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया शामिल हुए वहीं पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए
बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा की आज कुछ उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई है जिनका नाम सर्वे में सबसे ऊपर आया है वही कल फिर से PAC की बैठक बुलाई गई है जिसमें उम्मीदवारों की पहली सूची पर मोहर लगाई जाएगी
सीएम ने यह भी स्पष्ट किया की दो बार के विधायक हो या एक बार का विधायक टिकट उसी को मिलेगी जिसका नाम सर्वे में ऊपर है और उनकी पार्टी अपने किए काम के आधार पर लोगों के बीच में जाएगी और वोट मांगेगी वहीं सीएम ने ये भी कहा की पहले भी आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान सबसे पहले किया था
