दिल्ली, 21 जुलाई 2026: शंभू बॉर्डर से किसानों ने अपना मोर्चा खत्म कर दिया है और वे वापस जाने के लिए निकल गए हैं, जिसके बाद हरियाणा की तरफ से अंबाला जाने वाली सड़क को खोलना शुरू कर दिया गया। जिसे कुछ देर के लिए खोला जाएगा। इस मौके पर चेकपॉइंट पर खड़ी पुलिस फोर्स वापस चली गई है। पंजाब से बसों में आए बड़ी संख्या में किसान शंभू बॉर्डर से वापस जाने लगे हैं।
आपको बता दें कि किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने रिपोर्टर्स से बात करते हुए कहा कि उनकी हरियाणा सरकार के मंत्री से बातचीत हुई है जिसमें किसान नेता की तरफ से कुछ मांगें रखी गई हैं। जिनमें किसान नेता चारुनी और दूसरे किसानों की रिहाई की मांग भी शामिल थी। जिसके बाद आपसी सहमति बनने के बाद किसान शंभू से पंजाब लौटने लगे हैं।
