चंडीगढ़, 4/11/2026
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिवाली का गिफ्ट देते हुए पंजाब के कर्मचारियों को 3% DA और जारी करने का ऐलान किया अब कर्मचारियों को 11 फीसदी DA मिलेगा क्योंकि कर्मचारियों के धरने के दौरान हुई मीटिंग में 8 फीसदी DA देने का ऐलान किया था सीएम ने ये भी ऐलान किया की अब से 11 फीसदी DA नवंबर और दिसंबर की सैलरी के साथ दिया जाएगा सीएम ने कहा की जब उन्होंने सत्ता संभाली थी तब 23 फीसदी DA मिलता था और अब DA 53 फीसदी पहुंच गया है इस दौरान सीएम ने पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल पर निशाना साधते हुए कहा की उनकी सरकार में खजाना कभी खाली नहीं हुआ
बीजेपी में जाने से पहले तीनों विधायक कैप्टन से पूछ लेते: सीएम
सीएम ने आम आदमी पार्टी के तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर कहा की चेतन जोड़ामाजरा, हरमीत पठानमाजरा और कुंवर विजय प्रताप पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से ही पूछ लेते की उन्हें बीजेपी में कोई नहीं पूछता बाकी विधायक और मंत्री के इलावा भी राजनीति होती है
पंजाब के लोग सरकार से खुश है: सीएम
सीएम ने कहा की उनकी सरकार में किसी को कोई कमी नहीं आने दी जा रही हर वर्ग और हर सेक्टर में प्रोग्रेस हो रही है और पंजाब के लोग सरकार से खुश है सीएम ने नहरी पानी का जिक्र करते हुए कहा की कई इलाकों में 40 साल बाद नहरी पानी पहुंचा है और किसानों को बिजली समय पर दी जा रही है अब किसान भी कहने लगे है की वह अब दो वक्त की रोटी घर पर खाने लगे है
