समाना, 01/11/2026
समाना से आम आदमी पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री चेतन सिंह जोड़माजरा बीजेपी में शामिल होने जा रहे है बता दे सामना से सीएम भगवंत सिंह मान ने पूर्व मंत्री और अकाली नेता सुरजीत सिंह रखड़ा को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया था जिसके बाद से चेतन सिंह जोड़माजरा ने पार्टी से दूरी बना ली थी और वह अपने साथियों के साथ विचार विमर्श कर बीजेपी में शामिल होने जा रहे है

वहीं पत्रकार पोस्ट को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उनके साथ कल सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा भी बीजेपी में शामिल होने जा रहे है दोनों आम आदमी पार्टी के विधायक दिल्ली स्थित बीजेपी में शामिल होंगे बता दे हरमीत पठानमाजरा सीएम भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत के नजदीकी रिश्तेदार है
