CBI registers FIR against 6 people, including the Punjab CM's OSD; raids conducted at 8 locations following High Court orders.
चंडीगढ़, 06/10/2026
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों और प्रवर्तन निदेशालय (ED) से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पंजाब के मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी (OSD) और उनके सहयोगियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है आरोप है कि आरोपी अनुचित आर्थिक लाभ के बदले प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक हेरफेर कर रहे थे। इनमें IAS और IPS अधिकारियों की नियुक्तियों व तबादलों को प्रभावित करना, विभागीय कार्यवाहियों, नीति निर्माण, प्रशासनिक मंजूरियों, टेंडर की शर्तों, लाइसेंसिंग मामलों, भूमि उपयोग परिवर्तन (CLU) और संपत्ति व राजस्व से जुड़े विवादों का निपटारा करना शामिल है। इसके अलावा, यह भी आरोप है कि आरोपी लोक सेवकों ने सरकार द्वारा आधिकारिक आदेश और नीतियां जारी किए जाने से पहले उनके प्रारूप (ड्राफ्ट) निजी व्यक्तियों को उपलब्ध कराए थे।
CBI ने इस मामले में 2 लोक सेवकों, बिचौलियों और सहयोगियों सहित कुल 6 नामजद व्यक्तियों तथा अन्य अज्ञात लोक सेवकों व निजी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
राजबीर घुमान – विशेष कार्य अधिकारी (OSD), मुख्यमंत्री, पंजाब
-
नितिन गोहल
-
जतिन गोहल उर्फ राजा
-
रोमी राजा महाजन
-
बीर देविंदर
-
आर.एस. नागरा
-
अन्य अज्ञात लोक सेवक एवं निजी व्यक्ति
8 ठिकानों पर CBI की छापेमारी
FIR दर्ज करने के तुरंत बाद CBI ने चंडीगढ़, मोहाली, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर और जालंधर स्थित 8 विभिन्न स्थानों पर आरोपियों से जुड़े परिसरों पर समन्वित छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान CBI ने लैपटॉप, मोबाइल फोन और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। जांच एजेंसियां रिश्वतखोरी और प्रशासनिक अनियमितताओं के सबूत जुटाने के लिए इन जब्त उपकरणों और दस्तावेजों की गहन जांच कर रही हैं। CBI ने स्पष्ट किया है कि मामले में आगे की जांच जारी है।
