चंडीगढ़ (Patarkar Desk)- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और मोहाली के P. C. A. क्रिकेट स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ई-मेल सामने आने के बाद सिक्योरिटी एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और अलग-अलग जगहों पर पहुंचकर जांच कर रही हैं। मुख्यमंत्री और P. C. A. क्रिकेट स्टेडियम से जुड़ी जगहों पर सिक्योरिटी इंतज़ाम का रिव्यू किया जा रहा है और बम डिस्पोजल स्क्वॉड की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल, सिक्योरिटी एजेंसियां ई-मेल की डिटेल में जांच कर रही हैं ताकि भेजने वाले की पहचान हो सके।
स्टेडियम में मैच न देखने की चेतावनी
यह ई-मेल आज सुबह मुख्यमंत्री ऑफिस की मेल ID पर भेजा गया। मेल में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति 13 सितंबर तक P. C. A. स्टेडियम में क्रिकेट मैच देखने न जाए। धमकी देने वाले ने इस गेम को ‘हिंदू गेम’ बताया है और चेतावनी दी है कि वहां iPhone/Android बैटरी बम (या iPad बम) का इस्तेमाल किया जाएगा। गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने अभी IPL की तर्ज पर ‘शेर-ए-पंजाब’ क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू किया है।
इस के साथ ही स्कूल और ऑफिस बंद करने की मांग भी की गई है ।ईमेल में स्कूल और ऑफिस बंद करने को कहा गया है और 31 अगस्त को दिलावर सिंह बब्बर के शहीदी दिवस के तौर पर याद करने को कहा गया है, जिन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को निशाना बनाकर पंजाब के युवाओं को बचाया था।
मुख्यमंत्री भगवंत मान का ऑफिस निशाने पर
ईमेल के मुताबिक, 31 अगस्त से 13 सितंबर दोपहर तक चंडीगढ़ विधानसभा में मुख्यमंत्री भगवंत मान का ऑफिस निशाने पर रहेगा। इसके साथ ही, 5-6 सितंबर को बठिंडा के गांव जय सिंह वाला से जुड़ा एक जिक्र भी है।
