चंडीगढ़, 18 जुलाई, 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) पंजाब ने राज्य के अलग-अलग संगठनात्मक जिलों के लिए नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है, जिसका मकसद बूथ लेवल तक संगठन को मजबूत करना है। प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने शनिवार को इन नियुक्तियों की जानकारी दी।
ये नियुक्तियां BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सहमति से की गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि BJP पंजाब में अपने संगठनात्मक ढांचे को लगातार मजबूत कर रही है ताकि पार्टी को बूथ लेवल से लेकर हर इलाके में और असरदार बनाया जा सके।

