जींद(Patarkar Desk): जिले के ब्राह्मणवास गांव के रहने वाले हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इसके बाद पुलिस और STF की टीमें एक्टिव हो गई हैं, जो मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर अंकित बालियान 005 के नाम से एक फेक ID बनाई गई है और उस पर एक वीडियो भी अपलोड किया गया है, जिसमें सिंगर मासूम शर्मा को जान से मारने की धमकी दी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, इस वीडियो में एक शख्स कथित तौर पर अंकित बालियान को मारने का दावा करता है और फिर मासूम शर्मा को टारगेट करने की बात करता दिख रहा है। कथित वीडियो में उस आदमी ने अंकित को गालियां दीं और उसके साथ बदतमीजी की। उस आदमी ने एक वीडियो जारी कर कहा, “अगला नंबर मासूम शर्मा का है। मैं उसे भी मार दूंगा।” वीडियो में, वह आदमी कथित तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है, “मैंने अंकित को मारा। अब मेरे पास तुम्हारा नंबर है। मैंने हरियाणा के सिंगर को मारा है।”
