25/06/2026
पंजाब में विरोधी दलों की तरफ से लगातार सीएम भगवंत मान की कथित वायरल वीडियो को लेकर अस्तिफा देने की मांग की जा रही थी लेकिन आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुप्पी तोड़ते हुए मोहाली में वायरल वीडियो को लेकर अपना पक्ष रखा और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने जगमन समरा को लेकर दो वीडियो रिलीज किये। उन्होंने साफ कहा कि वीडियो में जो व्यक्ति दिख रहा है, वह मैं नहीं हूं। सीएम मान ने सफाई देते हुए कहा, “वीडियो में किसी व्यक्ति को मास्क पहना कर मुझे बदनाम करने की कोशिश की गई और लगातार विरोधी दल इसे मुद्दा बना रहे है क्योंकि उनके पास पंजाब में कोई मुद्दा नहीं है इसी लिए उन्हें बदनाम किया जा रहा है। सीएम भगवंत मान ने कहा की जिन लोगों ने मास्क बनाकर विडियो बनाया वो मेरे गले का निशान बनाना भूल गये जो बचपन से मेरे गले पर है जबकि वायरल की गई वीडियो में मेरे गले पर कोई निशान नहीं हैं। आंखों पर चश्मा पहनाया गया है क्योंकि आंखों पर मास्क नहीं लगता।”
मेरा ही नहीं केजरीवाल का भी बनाया वीडियो: सीएम मान
भगवंत मान ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा की इस वायरल वीडियो के पीछे कौन लोग है उनके बारे में भी जल्द खुलासा किया जाएगा और ये कथित वीडियो उनकी ही नहीं अरविंद केजरीवाल की भी बनाई गई है ताकि उन्हें बदनाम किया जा सके पर आने वाले दिनों में जगमन समरा जो ब्लैकमेलर है और इस कहानी के पीछे कौन है उसका भी खुलासा किया जाएगा सीएम ने हरियाणा में जांच हुई वीडियो मामले पर कहा की अगर उन्हें क्लीन चिट चाहिए होती तो वह पंजाब में भी फॉरेंसिक लैब टेस्ट करवा सकते थे लेकिन उन्होंने हरियाणा में ही टेस्ट करवाए ताकि कोई सरकार पर सवाल न उठा सके
आज विवाद पर फुल स्टॉप लगा दिया जाएगा: अनुराग ढांडा
इससे पहले आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग ढांडा ने कहा था कि आज इस पूरे विवाद पर फुल स्टॉप लगा दिया जाएगा। इसी बीच वीडियो से जुड़े फर्जी फॉरेंसिक रिपोर्ट मामले में चौथा बड़ा खुलासा हुआ है। गुरुग्राम में केस दर्ज कराने वाले फॉरेंसिक एक्सपर्ट जसप्रीत जस्सी ने पहले दावा किया था कि फर्जी रिपोर्ट बनाने के लिए 10 लाख रुपये की डील हुई थी।
बिक्रम मजीठिया ने इन 10 लाख रुपये के बैंक लेन-देन के सबूत जारी किये थे
अब पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम मजीठिया ने इन 10 लाख रुपये के बैंक लेन-देन के सबूत जारी कर दिए हैं। मजीठिया का दावा है कि यह राशि फर्जी रिपोर्ट बनाने के लिए ही दी गई थी। गुरुग्राम पुलिस अब इस मामले में लुधियाना के पुलिस कमिश्नर, DIG स्वपन शर्मा और SP जशनदीप गिल से जल्द पूछताछ कर सकती है।
