चंडीगढ़, 04/06/2026
पंजाब सिविल सचिवालय सहित चंडीगढ़ और राज्य के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी है वीरवार सुबह 8:36 बजे पंजाब सिविल सचिवालय के संबंधित अधिकारियों को एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया जिसमें बम धमकी के साथ भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल भी किया गया था ।
ईमेल में दावा किया गया कि चंडीगढ़ स्थित पंजाब सिविल सचिवालय में दोपहर 1:11 बजे से 3:11 बजे के बीच बम विस्फोट किए जाएंगे। इसके अलावा पंजाब के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है। इनमें अमृतसर का दुर्गियाना मंदिर, पठानकोट का मुक्तेश्वर मंदिर, जालंधर का देवी तालाब मंदिर, बठिंडा का माईसर मंदिर और पटियाला स्थित प्राचीन काली देवी मंदिर शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार, ईमेल में ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी का भी उल्लेख किया गया है और इसमें प्रतिशोधात्मक तथा भड़काऊ टिप्पणियां की गई हैं। प्रारंभिक तौर पर अधिकारियों की तरफ से माना जा रहा है कि ईमेल का उद्देश्य भय और सांप्रदायिक तनाव का माहौल पैदा करना हो सकता है। लेकिन सचिवालय में पुलिस बल सहित बम निरोधक दस्ता चेकिंग करने पहुंचे है
