चंडीगढ़, 30/05/2026
नवनियुक्त पंजाब भाजपा अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों अपने व्यापक जनसंपर्क अभियान की शुरुआत आज डेरा ब्यास के दौरे से करेंगे, जहां वे बाबा गुरिंदर सिंह जी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
अपने कार्यक्रम के तहत ढिल्लों पंजाब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों और वरिष्ठ पार्टी नेताओं से भी मुलाकात करेंगे तथा उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। वह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोरंजन कालिया, विजय सांपला, अविनाश राय खन्ना और श्वेत मलिक के आवास पर जाएंगे। इसके अलावा वह पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश से भी मुलाकात करेंगे।
इन मुलाकातों का उद्देश्य संगठनात्मक एकता को और मजबूत करना, वरिष्ठ नेतृत्व के अनुभव का लाभ लेना तथा पंजाब भर में भाजपा के जनाधार और संगठन को और विस्तार देने के लिए उनका सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त करना है।
