न्यूज डेस्क, 18/05/2026
फिजिकल और मेंटल हेल्थ के साथ-साथ हेल्दी रहने के लिए डेंटल हेल्थ भी जरूरी है.आजकल, हममें से कई लोग अलग-अलग कारणों से दांतों की समस्याओं से परेशान रहते हैं. ऐसी स्थिति में, दांतों की उचित देखभाल बहुत जरूरी है. इसलिए, आप अपने दांतों को स्वस्थ रखने के लिए यहां दिए कुछ तरीके अपना सकते हैं…
अपने दांतों को हेल्दी रखने के लिए ये टिप्स आजमाएं…
हेल्दी खाना खाएं
अपने दांतों को हेल्दी रखने के लिए, अपनी डाइट में पौष्टिक खाना शामिल करें. कैल्शियम और फॉस्फोरस हेल्दी दांतों को बनाए रखने के लिए जरूरी हैं. इसलिए, आप अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्ट, पत्तेदार सब्जियां और मछली शामिल कर सकते हैं. साथ ही, मीठी चीजें खाने से बचें, क्योंकि मीठी चीजें दांतों की सड़न का कारण बन सकती हैं.
ज्यादा पानी पीना
जब हम कुछ खाते हैं, तो इसके छोटे-छोटे कण हमारे दांतों में फंस जाते हैं, जिससे दांत सड़ सकते हैं. इसलिए खूब पानी पिएं. ज्यादा पानी पीने से बैक्टीरिया और एसिड बाहर निकल जाते हैं जो दांतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
ब्रश करें
हेल्दी रहने के लिए दांतों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इसलिए दिन में दो बार अपने दांत ब्रश करें. दांतों को ठीक से साफ करने के लिए सॉफ्ट टूथब्रश का इस्तेमाल करें.
अपने दांतों की जांच करवाएं
डेंटल हाइजीन बनाए रखने के साथ-साथ डॉक्टर से अपने दांतों की जांच करवाना भी जरूरी है. इसलिए, समय-समय पर अपने दांतों की जांच करवाते रहें. इससे दांतों से जुड़ी दूसरी समस्याओं का भी पता चलेगा.
फ्लोराइड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल
फ्लोराइड एक मिनरल है जो दांतों के इनेमल को मज़बूत बनाता है और उसे नुकसान से बचाता है. इसलिए फ्लोराइड टूथपेस्ट और माउथवॉश चुनें और अगर आपका डेंटिस्ट सलाह दे, तो आप फ्लोराइड ट्रीटमेंट भी करवा सकते हैं.
जानें किस विटामिन की कमी से आपके दांत पीले हो सकते हैं?
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, विटामिन D की कमी से दांत पीले हो सकते हैं. प्रयाप्त विटामिन D के बिना, शरीर कैल्शियम को ठीक से एब्जॉर्ब नहीं कर पाता, जिससे इनेमल कमजोर हो जाता है. जैसे-जैसे इनेमल कमजोर होता है, अंदर का पीला डेंटिन ज्यादा दिखने लगता है, जिससे दांत पीले दिखने लगते हैं. इसलिए, अगर अच्छी तरह ब्रश करने के बाद भी आपके दांत पीले दिखते हैं, तो यह विटामिन D की कमी का संकेत हो सकता है.
बता दें, विटामिन D शरीर के लिए एक जरूरी न्यूट्रिएंट है, जो आपको हेल्दी रखता है. इसकी कमी से कई अंगों और उनके काम पर असर पड़ सकता है. सूरज की रोशनी विटामिन D का मुख्य सोर्स है, इसलिए इसे “सनशाइन विटामिन” भी कहा जाता है। इसलिए, ज्यादा देर तक घर के अंदर रहना और ज्यादा समय तक के लिए तक धूप में निकलने से बचना शरीर के लिए दोनों ही नुकसानदायक है. विटामिन D का कम लेवल कई तरह से स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है.
विटामिन D की कमी से ये दिक्कतें हो सकती हैं…
विटामिन D की कमी से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है.
विटामिन D की कमी से समय से पहले बुढ़ापा आ सकता है. चेहरे और हाथों पर झुर्रियां पड़ जाती हैं.
हड्डियों में दर्द भी विटामिन D की कमी का एक लक्षण है.
मांसपेशियों में कमजोरी महसूस हो रही है।
विटामिन D की कमी से थकान और कमजोरी हो सकती है.
बहुत ज्यादा नींद आना और लगातार डिप्रेशन महसूस होना, ये सभी विटामिन D की कमी के लक्षण हैं.
