न्यूज डेस्क, 19/04/2026
बॉलीवुड स्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दूसरी प्रेग्नेंसी का एलान करके एक बार फिर अपने फैंस को खुश कर दिया है. बॉलीवुड कपल दीपिका एक बार फिर माता-पिता बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. रविवार, 19 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी पोस्ट के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का एलान किया है.
आज, दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में गुड न्यूज दी. कपल ने एक पर्सनल पोस्ट शेयर करते हुए यह खबर दी, जिससे यह पल और भी खास बन गया. यह खबर तेजी से वायरल हो रही है, क्योंकि इस कपल ने ना सिर्फ अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी दी है, बल्कि अपनी बेटी दुआ का फेस रिवील भी किया है.
दीपिका-रणवीर ने इंस्टाग्राम पर एक ज्वाइंट पोस्ट किया है. इस पोस्ट में उनकी बेटी दुआ सिंह पादुकोण की एक झलक दिखाई दी, जो अपने हाथों में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े हुए है और उसमें पॉजिटिव रिजल्ट दिख रहा है.
पति रणवीर सिंह के साथ मिलकर दीपिका ने अपने पोस्ट के कैप्शन में कई ‘ईविल आई’ वाले इमोजी डाले हैं. प्रेग्नेंसी की खबर मिलते ही फैंस और इंडस्ट्री के साथियों ने कपल को बधाईयां देना शुरू कर दिया है. परिणीति चोपड़ा, भूमि पेडनेकर, धनश्री, सामंथा रुथ प्रभु, कियारा आडवाणी, अनन्या पांडे समेत कई फिल्मी सितारों ने कपल पर प्यार बरसाते हुए उन्हें बधाइयां दी हैं.
कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद, दीपिका और रणवीर ने नवंबर 2018 में इटली में शादी कर ली. इस जोड़े ने सिंधी और पारंपरिक कोंकणी दोनों तरह के रीति-रिवाज से शादी की थी. बाद में, इस जोड़े ने मुंबई और बेंगलुरु में सितारों से सजे रिसेप्शन आयोजित किए, जिनमें कई बड़े सितारे शामिल हुए.
दीपिका और रणवीर ने सितंबर 2024 में अपने पहले बच्चे के रूप में एक बेटी का स्वागत किया. कपल ने अपने बेटी का नाम दुआ रखा. दिवाली के मौके पर इस जोड़े ने अपनी बेटी को दुनिया से मिलवाया. इस दौरान उन्होंने उसका नाम बताया और अपनी पारिवारिक जिंदगी की एक झलक भी साझा की. इस जोड़े ने बताया कि उन्होंने उसका नाम दुआ क्यों रखा. क्योंकि वह उनकी प्रार्थनाओं का जवाब है.
