मंडी गोबिंदगढ़, 23/03/2026
पंजाब के पूर्व ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को फतेहगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है अमृतसर स्थित गगनदीप सिंह रंधावा सुसाइड केस में लालजीत भुल्लर सहित उनके पिता और पीए पर FIR दर्ज की गई थी जिसके बाद से विरोधी पक्ष लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे थे वहीं पुलिस लगातार लालजीत भुल्लर को ढूंढ रही थी
गिरफ्तारी से पहले भुल्लर ने फेसबुक पर किया पोस्ट
पंजाब के पूर्व ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने फेसबुक पर लिखा की मैंने अपने हर काम की शुरुआत गुरुओं को हाजर नाजर मानकर की है मेरे लिए मेरे लोग ही भगवान है उनके चेहरों में हमेशा उन्होंने भगवान देखा है और उनकी जिंदगी का हर फैसला लोगो की भलाई और सच के राह पर चलने वाला रहा है
इतना ही नहीं लालजीत सिंह भुल्लर ने ये भी लिखा की अफवाहें फैलाई जा रही है की वह फरार हो चुके है ये सच नहीं है वह कभी भी सच से भागने वाले नहीं है मुझे देश के कानून पर भरोसा है और न्याय प्रणाली पर भी पूरा अटल विश्वास है और वह कही नहीं भागे अपने पंजाब में ही है
सच्चाई और इंसाफ पर यकीन रखते हुए मैं खुद मंडी गोबिंदगढ़ में आत्म समर्पण कर रहा हूं
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किया ट्वीट
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान ने भुल्लर की गिरफ्तारी को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा की मेरे लिए पूरा पंजाब ही एक परिवार है अगर पंजाब में कोई भी कानून का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी बेशक वह किसी भी पद पर तैनात हो और बेशक मेरा कोई सका संबंधी या रसूखदार हो हमारी पार्टी किसी की भी पुश्तपनाही नहीं करती और न ही ऐसा कोई एजेंडा है कैश और फरमाइश सख्त मनाही है
