न्यूज डेस्क, 10/03/2026
मंगलवार सुबह कांग्रेस नेता राहुल गांधी गोहाना के मदीना गांव में किसान की बेटी की शादी में शामिल हुए. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही. राहुल गांधी के साथ दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहे. किसान संजय के परिवार ने राहुल गांधी का हरियाणवी पगड़ी पहनाई और उनका जोरजार स्वागत किया. कुछ देर के लिए राहुल गांधी किसान संजय के घर रुके. इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ चूरमा खाया. इसके बाद वो रवाना हो गए.
किसान की बेटी की शादी में शामिल हुए राहुल गांधी
राहुल गांधी जिस किसान संजय की बेटी की शादी में शामिल हुए हैं. भारत जोड़ो यात्रा के दौरान किसान संजय के साथ राहुल गांधी ने खेत में ट्रैक्टर चलाया था और धान की रोपाई भी की थी. 10 जनपथ बुलाकर राहुल गांधी ने गोहाना के मदीना गांव के किसान संजय के साथ खाना भी खाया था. आज राहुल गांधी उन्हीं किसान की बेटी की शादी में शामिल हुए.
राहुल गांधी को देखने के लिए भीड़ जुटी
मदीना गांव में राहुल गांधी के आगमन की सूचना मिलते ही जश्न जैसा माहौल बन गया. राहुल गांधी को देखने को लिए हजारों की भीड़ जमा हो गई. स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण सुरक्षा और स्वागत की तैयारियों में जुटे दिखे. किसान संजय ने कहा कि “हमारे और ग्रामीणों के लिए ये गर्व की बात है कि देश का एक बड़ा नेता उनके गांव की चौपाल और आंगन से दोबारा जुड़ रहा है.”
