न्यूज डेस्क, 17/01/2026
साउथ सिनेमा के रिबेल स्टार प्रभास और सुपर क्रिएटिव डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा एक रोमांचक कॉप ड्रामा, स्पिरिट के लिए साथ आए हैं, जो इस समय सबसे बेसब्री से इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है. फैंस के इस इंतजार को बरकरार रखने के लिए मेकर्स ने आज, 16 जनवरी को फिल्म की प्रीमियर डेट का एलान किया है.
एनिमल फेम फिल्म मेकर संदीप रेड्डी वांगा की निर्देशित इस फिल्म ने अपने फर्स्ट लुक के बाद से ही फैंस के बीच काफी चर्चा बटोर रही है. नए साल 2026 पर, मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था, जिसमें यह प्रभास और तृप्ति के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री दिखी.
बाहुबली स्टार एक रफ, लंबे बालों वाले लुक में दिख रहे थे, कई चोटों के बावजूद तन कर खड़े थे. उनके एक हाथ में व्हिस्की की बोतल थी. वहीं, तृप्ति का किरदार उनके लिए सिगरेट जलाती हुई दिखती हैं.
कुछ दिनों के बाद, ‘स्पिरिट’ के मेकर्स ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट भी बता दी है. प्रभास ने शुक्रवार, 16 जनवरी को अपने इंस्टाग्राम स्पिरिट को लेकर एक पोस्ट साझा किया है. उन्होंने रिलीज की तारीख दर्शाने वाला एक पोस्टर पोस्ट किया है.
रिलीज डेट का पोस्टर साझा करते हुए प्रभास ने लिखा, ‘स्पिरिट 5 मार्च, 2027 को विश्व स्तर पर रिलीज होने के लिए तैयार है.’ फिल्म की रिलीज ईद और महाशिवरात्रि के मौके पर हो रही है, इसलिए यह काफी रोमांचक होने वाली है, और यह बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट भी हो सकती है.
संदीप रेड्डी वांगा बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता के बाद इस प्रोजेक्ट के साथ वापसी कर रहे हैं. उनकी पिछली डायरेक्टोरियल फिल्म एनिमल (2023) बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन की थी. इस फिल्म ने दुनिया भर में 915 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. स्पिरिट के साथ, संदीप रेड्डी वांगा से एक्शन जॉनर की सीमाओं को और आगे बढ़ाने की उम्मीद है, खासकर प्रभास के के साथ.
संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ में विवेक ओबेरॉय, प्रकाश राज और दिग्गज अभिनेत्री कंचना सहित कई जाने-माने कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसका निर्माण भूषण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा, कृष्ण कुमार और प्रभाकर रेड्डी वांगा ने टी-सीरीज फिल्म्स और भद्रकाली पिक्चर्स के बैनर तले किया है. इस फिल्म को अंग्रेजी, तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम समेत कई भाषाओं में रिलीज किया जाना है.
