मुंबई, 30/12/2025
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाया. भाईजान ने इस खास दिन के लिए अपने पनवेल फार्महाउस पर एक शानदार पार्टी रखी, जिसमें उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने लोग शामिल हुए. एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख ने उस शानदार शाम का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने फैंस और फॉलोअर्स को सलमान खान की मेहमान नवाजी दिखाई.
सलमान खान के अंदाज का कोई मुकाबला नहीं
सलमान खान के अंदाज का कोई मुकाबला नहीं. वह सिर्फ लोगों को अपने व्यवहार से खुश करने वाले ही नहीं, बल्कि एक प्यारे और मजेदार दोस्त भी हैं. अपने 60वें बर्थडे पार्टी में, बॉलीवुड के भाईजान ने यह दिखाया दिया कि वह अपने मेहमानों के मेहमान नवाजी बखूबी तरीके से निभाते हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने अपने गेस्ट को खुश करने के लिए काउंटर भी संभाला.
जेनेलिया ने शेयर किया वीडियो
इस खास पल को जेनेलिया, जो मौके पर मौजूद थी, ने अपने कैमरे में कैद लिया और आज (29 दिसंबर) इसे सबके सामने रख दिया. सोमवार को जेनेलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर सलमान के मेहमान नवाजी का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, सलमान खान जैसा कोई नहीं है, वह आपको घर जैसा महसूस कराने और आपको स्पेशल फील कराने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं. इस बार तो उन्होंने बिल्कुल स्वादिष्ट ‘भाऊंची भेल’ सर्व की. वी लव यू.’ वीडियो में सलमान खान को रितेश देशमुख के लिए भेल बनाते हुए देखा जा सकता है. उन्होंने कटोरी में मुरमुरे (पफ्ड राइस), पापड़ी, प्याज, मिर्ची, उबले हुए आलू, टमाटर डालकर भेल तैयार किया और रितेश को सर्व किया. रितेश ने भेल की झलक दिखाते हुए कहा, ‘भाऊंची भेल.’
एक फ्रेंम में सलमान, राम चरण, रितेश और जेनेलिया
वहीं, रितेश देशमुख ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट किया है, जिसमें वह सलमान खान, जेनेलिया और सबसे खास राम चरण के साथ नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को साझा करते हुए रितेश ने कैप्शन में लिखा है, ‘सलमान खान भाऊ का बर्थडे और मेरे सभी फेवरेट लोग एक ही फ्रेम में. अर्पिता खान शर्मा, जेनेलिया और खासकर मेरे सबसे खास राम चरण, आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा. उपासना कामिनेनी कोनिडेला को प्यार और परिवार को मेरा प्रणाम.’
सलमान खान का 60वां जन्मदिन
सलमान ने 60वें जन्मदिन पर पनवेल के फार्महाउस में एक ग्रैंड सेलिब्रेशन होस्ट किया था, जिसमें संजय दत्त, करिश्मा कपूर, रकुल प्रीत सिंह, हुमा कुरैशी, सोनाक्षी सिन्हा, जैकी भगनानी, मीका सिंह, आदित्य रॉय कपूर जैसे कई बी-टाउन सितारे वहां पहुंचे थे. अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा अपनी बेटी के साथ आए थे. सलीम खान, सलमा खान, सोहेल खान, अर्पिता खान शर्मा, आयुष शर्मा, निर्वाण खान, अरहान खान और अन्य लोग भी इस पार्टी में शामिल हुए थे.
