न्यूज डेस्क, 18/12/2025
पाकिस्तान और कुछ खाड़ी देशों ने आदित्य धर की नई फिल्म धुरंधर पर बैन लगाए हुए हैं. हालांकि इसका बॉक्स ऑफिस पर कोई असर नहीं पड़ रहा है. लेकिन फिल्म ने पाकिस्तान में सिनेमाई और कूटनीतिक स्तर पर हलचल मचा दी है. प्रतिबंध के बावजूद इस फिल्म ने पाकिस्तान में एक नया रिकॉर्ड कायम की है.
पाकिस्तान में आईएसआई के लिए एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है.
धुरंधर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए आज (18 दिसंबर) दो हफ्ते हो गए. दो हफ्तों के बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. इसके धीमे होने का कोई भी संकेत नहीं दिखा रहा है, लेकिन पाकिस्तान में आईएसआई के लिए एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है.
ब्लॉक करने की कोशिशें बुरी तरह नाकाम रही
यह फिल्म, जो 1999 के कंधार हाईजैकिंग, मुंबई 26/11 हमलों और लयारी गैंग वॉर पर आधारित है, पाकिस्तान सरकार को पसंद नहीं आई है. पाकिस्तान ने इसे रोकने की पूरी कोशिश की गई है. हालांकि, आईएसआई का डिजिटल स्पेस पर से पूरी तरह कंट्रोल खत्म हो गया है और इसे ब्लॉक करने की कोशिशें बुरी तरह नाकाम रही हैं.
फिल्म को लगभग 20 लाख बार अवैध रूप से डाउनलोड किया गया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ पाकिस्तान में सबसे ज्यादा पायरेटेड फिल्म बन गई है, जबकि यह फिल्म पाकिस्तान में बैन है. ट्रेड और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलीज के दो हफ्ते के अंदर ही फिल्म को लगभग 20 लाख बार अवैध रूप से डाउनलोड किया गया है, जिसने रजनीकांत की फिल्म ‘2.0’ और शाहरुख खान की ‘रईस’ के पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
भारत के लिए एक मनोवैज्ञानिक जीत है
पाकिस्तान में बैन की वजह से फिल्म बनाने वालों को 50-60 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ होगा, लेकिन पाकिस्तान के एक पूरा आतंकी देश होने का मैसेज पूरे पाकिस्तान में पहुंच गया है.हालांकि पाकिस्तानियों को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनका देश कैसा है, लेकिन यह भारत के लिए एक मनोवैज्ञानिक जीत है, जिसने फिल्म बैन होने के बावजूद मैसेज फैलाने में कामयाबी हासिल की है. पाकिस्तानी खासकर लयारी के चित्रण से नाराज हैं.
पाकिस्तान ने धुरंधर के खिलाफ फिल्म बनाने का एलान किया.
सरकार इस कहानी का मुकाबला करने के लिए इतनी बेताब है कि उसने लयारी के बारे में एक फिल्म को तेजी से बनाने का फैसला किया है, जिसमें उस जगह को बेहतरीन तरीके से दिखाया जाएगा. सिंध सूचना विभाग ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर धुरंधर के खिलाफ फिल्म बनाने का एलान किया.
वीपीएन के जरिए फिल्म डाउनलोड कर रहे हैं
देश में डार्क वेब एक्सपर्ट्स यह पक्का करने के लिए श्रीलंका, नेपाल और मलेशिया के सर्वर का इस्तेमाल कर रहे हैं कि पाकिस्तानी लोग फिल्म को गैर-कानूनी तरीके से डाउनलोड करके देख सकें. पाकिस्तानी लोग टेलीग्राम चैनलों, अंडरग्राउंड स्ट्रीम और वीपीएन के जरिए फिल्म डाउनलोड कर रहे हैं.
आईएसआई हालात को कंट्रोल करने में नाकाम रही है
यह दिखाता है कि आईएसआई हालात को कंट्रोल करने में नाकाम रही है, और फिल्म को ब्लॉक करने की सभी कोशिशें फेल हो गई हैं. अधिकारियों का कहना है कि डाउनलोड की संख्या में यह बढ़ोतरी दिखाती है कि पाकिस्तान के लोगों में फिल्म को लेकर कितनी उत्सुकता है.
