मुंबई, 18/12/2025
‘धुरंधर’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये की ओर बढ़ रही है. इस बीच, दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. लेकिन ‘धुरंधर’ की सिनेमाघरों में सफलता को देखते हुए, इक्कीस के मेकर्स ने फिल्म को पोस्टपोन कर दिया है.
मैडॉक फिल्म्स ने बुधवार, 17 दिसंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर किया है. मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए दर्शकों को बताया कि फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है.
कुछ हीरो कम उम्र में ही शहीद हो जाते हैं
मेकर्स ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा है, ‘इस नए साल, खुद को साहस का तोहफा दें. फाइनल इक्कीस का ट्रेलर इस वीकेंड सिनेमाघरों में आ रहा है. लेजेंडरी डायरेक्टर श्रीराम राघवन की पहली वॉर फिल्म में एक नया चैप्टर शुरू हो रहा है. भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता, सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की सच्ची कहानी. कुछ हीरो कम उम्र में ही शहीद हो जाते हैं. सिनेमाघरों में साहस का अनुभव करें. इक्कीस 1 जनवरी 2026 को रिलीज हो रही है.’
आदित्य धर की ‘धुरंधर’ पहले से ही चर्चा में है
क्रिसमस वीक बॉक्स ऑफिस पर सबसे बिजी वीक में से एक होने वाला है, क्योंकि इस वीक में कई फिल्में रिलीज हो रही हैं. आदित्य धर की ‘धुरंधर’ पहले से ही चर्चा में है और सिनेमाघरों में धूम मचा रही है, और इसके धीमा होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं. इसने भारत में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पहले ही पार कर लिया है और 500 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही हैं. जबकि हॉलीवुड की बड़ी फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ भी 19 दिसंबर, 2025 को भारत में रिलीज होने के लिए तैयार है.
दिसंबर में कई फिल्में हो रही रिलीज
हॉलीवुड की बड़ी फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ भी 19 दिसंबर, 2025 को भारत में रिलीज होने के लिए तैयार है. रिलीज डेट पोस्टपोन होने से, ‘इक्कीस’ कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक ड्रामा ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ के साथ सीधे क्लैश से भी बच गई है. यह फिल्म 25 दिसंबर, 2025 को रिलीज होने वाली है.
फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है
इन फिल्मों के स्क्रीन और प्राइम शो पर कब्जा होने की वजह से, 25 दिसंबर को रिलीज होने पर ‘इक्कीस’ को लिमिटेड विजिबिलिटी और कम प्राइम शो मिलते. हो सकता है कि मेकर्स इन्हीं सब चीजों को ध्यान में रखते हुए फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है.
इक्कीस दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है
बता दें, इक्कीस दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है. 24 नवंबर, 2025 को लंबी बीमारी के कारण धर्मेंद्र का निधन हो गया था. यह फिल्म अगस्त्य नंदा की पहली थिएटर फिल्म होगी. अगस्त्य ने जोया अख्तर की ‘द आर्चीज’ से एक्टिंग में डेब्यू किया था.
सिमर भाटिया भी एक्टिंग में डेब्यू करेंगी
‘इक्कीस’ से अक्षय कुमार की भतीजी सिमर भाटिया भी एक्टिंग में डेब्यू करेंगी. फिल्म में जयदीप अहलावत, आद्यांशी कपूर, एकावली खन्ना और श्री बिश्नोई भी हैं. यह वॉर-ड्रामा अब 1 जनवरी, 2026 को रिलीज होगी.
