न्यू चंडीगढ़, 11/12/2025
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला न्यू चढ़ीगड़ में खेला जाएगा. ये मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस 6:30 बजे होगा. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास एडन मार्करम की टीम को हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने का मौका होगा. उससे पहले आज हम आपको मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम के टी20 रिकॉर्ड के बारे में बताने वाले हैं.
मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए मददगार साबित होती है. यहां की पिच पर तेज उछाल और गति प्राप्त होती है. वहीं बल्लेबाज तेज आउटफील्ड का फायदा उठाते हैं. ऐसे में इस पिच पर हाई स्कोरिंग मैच होने की संभावना है. इस मैदान पर टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनना अच्छा विकल्प होगा, इस पिच पर रनों का पीछा करना आसान नहीं है.
मुल्लांपुर स्टेडियम के टी20 आंकड़े
मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अभी तक कोई भारतीय टीम ने कोई भी अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच नहीं खेला है, लेकिन इंडियन प्लेयर्स ने इस मैदान पर आईपीएल के मैच खेले हैं. इस ग्राउंड पर इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान कुल 11 मैच खेले गए हैं. इस दौरान पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 6 और दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने 5 मैचों में जीत दर्ज की है. यहां टॉस जीतने वाली टीम को 7 बार जबकि टॉस हारने वाली टीम को 4 बार जीत मिली है. इस मैदान का हाईएस्ट टीम टोटल 238/2 है. इस मैदान पर सबसे छोटा टोटल 95 रन है.
भारत और दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11
भारत : अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीप), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह.
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसन, केशव महाराज, लुथो सिपाम्ला, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे.
