मुंबई, 02/11/2025
भारत ने 47 साल के लंबे इंतजार के बाद इतिहास रच दिया है भारतीय वूमेन टीम ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हरा कर वर्ल्ड कप जीत लिया है डी वाई पाटिल स्टेडियम मुंबई में ये विश्व कप खेला गया जिसमें पहले साउथ अफ्रीका ने बोलिंग को चुना जिसमें भारत ने सात विकेट गवाकर साउथ अफ्रीका को 298 रन बनाए जबकि साउथ अफ्रीका को भारत की टीम ने 246 रन पर ही ऑल आउट कर विश्व कप अपने नाम कर लिया
शैफ़ाली वर्मा और दीप्ति शर्मा का शानदार प्रदर्शन
वूमेन क्रिकेट की इस एतिहासिक जीत में रोहतक की रहने वाली शैफाली वर्मा ने शानदार 87 रनों की पारी खेली और दो बड़े विकेट भी लिए इसके इलावा दीप्ति शर्मा ने भी बोलिंग में कई बड़े विकेट लिए और इन दोनों खिलाड़ियों ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई दीप्ति ने 58 रन बनाए और 4 विकेट ली
