चंडीगढ़, 30/10/2025
चंडीगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को झटका लगा है क्योंकि चंडीगढ़ में बिजली के दाम बढ़ा दिए गए है जो एक नवंबर से लागू होंगे ज्वाइंट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन ने बिजली के रेट 0.94 फीसदी दाम बढ़ा दिए है आर्डर के मुताबिक प्रति यूनिट 5 से 10 पैसे यूनिट की बढ़ोतरी की गई है घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 100 यूनिट तक 2.80 की जगह 2.85 रुपए जबकि 101 से 200 यूनिट तक 3.75 की जगह 3.80 रुपए प्रति यूनिट देना होगा वहीं आगे के सालों में 3.86%, 7.21%, 9.29% और 11.10% तक की बढ़ोतरी की मंजूरी दी गई है चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड ने 7.57% बिजली के रेट बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था कंपनी के प्रवक्ता ने कहा की ये निजीकरण के बाद यह पहला टैरिफ है और वह अपनी जिम्मेदारी को अच्छे से समझते है उन्होंने कहा कि सीपीडीएल यूटी प्रशासन और JERC के सहयोग से सिस्टम की विश्वसनीयता बढ़ाने और तकनीकी नुकसान कम करने और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने के लिए पूरी तरह समर्पित है
