चंडीगढ, 24/09/2025
अहमदाबाद मे पंजाब चर्तमास का निवेदन करने के लिए पंजाब राज्यपाल व चंडीगढ प्रशासक गुलाब चंद कटारियां खुद 26 सिंतबर दिन शुक्रवार को जायेगें। जिसको लेकर संघ के श्रावक श्राविकाओं मे खुशी की लहर दौड गई है। यह पहला अवसर नही है जब पंजाब का राज्यपाल पंजाब चतुमार्स के लिए आचार्यवर को निवेदन करने जायेगें। इससे पहले भी पूर्व राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर भी आचार्यवर को पंजाब चतुमार्स का निवेदन करने के लिए गये।
ये सब प्रयास मनीषीसंतमुनिश्रीविनयकुमारजीआलोक के दिशा निर्देशो मे हो रहे है जो इतनी उधेड आयु मे भी आचार्यवर के पंजाब चतुमार्स के लिए दिन रात एक किये हुए है।
बतां दे कि चंडीगढ तेरापंथी सभा, पंजाब तेरापंथी सभा, चंडीगढ अणुव्रत समिति के कार्यकर्ता पंजाब चतुमार्स की तैयारियोंं मे कई वर्षो से लगे हुए है और ये तैयारियां अब पूरी तरह से अंतिम पडाव मे पहुंच रही है।
वही पंजाब के अलावा चंडीगढ, पंचकूला व मोहाली के श्रावक श्राविकाओं मे आचार्यवर के चतुमार्स को लेकर उत्साह व उमंग की खुशी देखते ही बन रही है।
