1995 से 2002 तक रहे भारतीय टीम में
चंडीगढ़ में इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर व ओलंपियन सुखवीर सिंह गिल कि आज भोग सेरेमनी हुई। उनका निधन 26 जनवरी को उनके घर पर हुआ था। उनकी भोग सेरेमनी सेक्टर 49 गुरुद्वारा साहिब में रखी गई । लेकिन उससे पहले उन्हें सलामी देने के लिए चंडीगढ़ के हॉकी स्टेडियम 42 से गुरुद्वारा साहिब 49 तक एक श्रद्धांजलि यात्रा निकाली गई , यात्रा पर फूलों की वर्षा के लिये चंडीगढ़ प्रॉपर्टी संगठन के सदस्य भी सेक्टर 44 में एकत्र हुए, इनमें कमल गुप्ता ,गौरव , जतिंदर आदि शामिल थे । सभी ने एकमत से सरकार द्वारा खिलाड़ियों की मदद को आगे ना आने पर गंभीर चिंता व्यक्त की।
इसमें उनके कोच एन एस सोढ़ी सहित देश के कई पूर्व हॉकी प्लेयर शामिल हुए हैं। वहीं पूर्व राष्ट्रीय हॉकी प्लेयर जतिंदर सिंह दादरा की तरफ से कहा गया है कि जिस व्यक्ति ने अपनी पूरी जिंदगी देश के सम्मान में खेलते हुए निकाल दी। उसके लिए प्रशासन और सरकार को भी अंतिम समय में आगे आना चाहिए था।
यह टूर्नामेंट खेले गिल ने भारतीय हॉकी टीम में मिडफील्डर रहते हुए सुखबीर सिंह गिल ने 1995 में सुल्तान अजलान शाह कप खेला। वह ट्राई सिटी से ओलंपिक खेलने वाले पहले खिलाड़ी थे। वर्ष 2000 में उन्होंने समर ओलंपिक सिडनी में खेला। 2002 में हॉकी वर्ल्ड कप फिर 2002 में ही हॉकी चैंपियन ट्रॉफी में हिस्सा लिया। इसके अलावा उन्होंने 2007 में प्रीमियर हॉकी लीग में चंडीगढ़ डायनामोज को रिप्रेजेंट किया। बाद में वह चंडीगढ़ के एक निजी कॉलेज में हॉकी कोच के तौर पर तैनात हो गए थे। उनकी प्रतिभा को देखते हुए भारत पेट्रोलियम में उन्हें नौकरी दी गई थी।
ब्रेन कैंसर से हुई मौत
सुखबीर सिंह गिल को सबसे पहले 2006 में ब्रेन कैंसर हुआ था। इसके बाद काफी लंबा इलाज चला और उनकी कई तरह की सर्जरी भी की गई। इसके बाद उन्हें इससे आराम मिल गया था और वह खेल के साथ जुड़े रहे। लेकिन 2021 में एक बार फिर से उन्हें दोबारा से ब्रेन कैंसर का पता चला और वह इसके बाद घर पर बैठ गए। अब 26 जनवरी को उन्होंने शाम 3:00 बजे अपनी अंतिम सांस ली थी। उनके पीछे उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं।
यह खिलाड़ी अंतिम अरदास में शामिल रहे
1-भारतीय हॉकी कोच एन.एस सोढ़ी
2-ओलंपियन गगनजीत सिंह
3-पूर्व कप्तान भारतीय टीम राजपाल सिंह
*अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी*
इंद्रजीत सिंह चड्ढा
प्रभजोत सिंह
रूपिंदर पाल सिंह
सुखबीर ग्रेवाल
प्रभदीप सिंह
रुपिंदर ग्रेवाल
जतिंदर सिंह (कुमार)
नवदीप सिंह
गुरदीप सिंह ग्रेवाल कोच
मनमोहन सिंह कोच
गबर सिंह