लुधियाना, 29/05/2025
आम आदमी पार्टी के लुधियाना पश्चिमी से उम्मीदवार संजीव अरोड़ा कल लुधियाना उपचुनाव के लिए नामांकन भरेंगे और नामांकन से पहले आम आदमी पार्टी बड़ा रोड शो निकालेगी इस रोड शो में आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे इसके इलावा आप कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में रोड शो का हिस्सा होंगे
वहीं कांग्रेस के लुधियाना उपचुनाव के लिए भारत भूषण आशु ने आज अपना नामांकन भर दिया है इस दौरान उनके साथ पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग भी मौजूद रहे बता दे भारत भूषण आशु और राजा वडिंग के बीच दूरियां काफी बढ़ चुकी है वहीं पंजाब प्रदेश कांग्रेस के इंचार्ज भूपेश बघेल भी साथ दिखाई दिए इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और सीनियर कांग्रेस नेता राणा गुरजीत भी साथ मौजूद रहे