भारतीय महिला हॉकी टीम ने महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन को 6-2 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में अपनी जगह पहले ही पक्की कर ली थी। भारत की इस ऐतिहासिक जीत की हीरो दीपिका रहीं, जिन्होंने पहले क्वार्टर में शानदार हैट्रिक लगाई। उनके अलावा लालरेम्सियामी, नेहा और साक्षी राणा ने एक-एक गोल किया।
भारत ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। दीपिका ने पहले ही मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद छठे और 14वें मिनट में गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी की। लालरेम्सियामी ने 19वें मिनट, नेहा ने 22वें मिनट और साक्षी राणा ने 33वें मिनट में गोल किया। चीन की ओर से फेंग किंगमियाओ और एक अन्य गोल के जरिए टीम ने दो गोल किए।
इस जीत के साथ भारत के 12 अंक हो गए हैं और टीम अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है। खास बात यह है कि चीन के खिलाफ महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भारत की यह सबसे बड़ी जीत है।
F IH रैंकिंग में भी भारत की बड़ी छलांग
इस शानदार जीत के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम FIH विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। अक्टूबर 2003 में रैंकिंग शुरू होने के बाद यह भारतीय महिला टीम की अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। अब भारत का अगला मुकाबला बुधवार को जापान से होगा। यह मुकाबला शाम 7 बजे खेला जाएगा। दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में अजेय हैं।
