चंडीगढ़, 24/11/2026
गोवा में आयोजित 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के अंतर्गत वेव्स फिल्म बाजार में स्थापित हरियाणा स्टेट पवेलियन में चौथे दिन भी फिल्म जगत की जानी-मानी हस्तियों का आगमन जारी रहा। मंगलवार को अभिनेता पंकज झा ने हरियाणा पवेलियन का दौरा किया और प्रदेश की फिल्म नीति के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने हरियाणा में फिल्म निर्माण की संभावनाओं और राज्य सरकार द्वारा फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों में रुचि दिखाई।
फ़िल्म क्षेत्र से जुड़े आगंतुकों ने प्रदेश में फिल्म निर्माण के लिए उपलब्ध अवसरों, शूटिंग लोकेशनों तथा फिल्म निर्माताओं को दी जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। हरियाणा पवेलियन के माध्यम से राज्य सरकार की ओर से प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविध शूटिंग लोकेशनों और फिल्म नीति के तहत फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जा रहा है। साथ ही, फिल्म निर्माताओं और कलाकारों को हरियाणा में शूटिंग की संभावनाओं तथा अनुमति प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
हरियाणा सरकार का उद्देश्य प्रदेश को फिल्म निर्माण के एक आकर्षक केंद्र के रूप में स्थापित करना तथा फिल्म उद्योग से जुड़े कलाकारों, निर्माताओं और तकनीकी विशेषज्ञों के लिए नए अवसर सृजित करना है
