इस पर आपत्ति जताते हुए एडवोकेट इंद्रजीत अरोड़ा ने कहा कि इस तरह की सामग्री से पंजाब की छवि खराब होती है और राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर गलत धारणा बनती है। उन्होंने बताया कि 21 नवंबर को अमिताभ बच्चन और Sony Pictures Networks India के मैनेजिंग डायरेक्टर/CEO को कानूनी नोटिस भेजा गया है। इसमें वायरल वीडियो की सच्चाई स्पष्ट करने, आपत्तिजनक सामग्री हटाने, पंजाब के लोगों से बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने और लिखित स्पष्टीकरण देने की मांग की गई है।
फर्जी AI वीडियो बनाने वालों पर होगी कार्रवाई
एडवोकेट अरोड़ा ने कहा कि यदि जांच में यह साबित होता है कि वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार की गई है और इसे KBC या अमिताभ बच्चन के नाम पर वायरल किया गया है, तो इसे बनाने और प्रसारित करने वाले व्यक्ति की पहचान कर संबंधित अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराई जाएगी। कानूनी नोटिस में संबंधित पक्षों को 15 दिनों के भीतर लिखित जवाब देने के लिए कहा गया है। एडवोकेट अरोड़ा ने चेतावनी दी है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वायरल वीडियो की वास्तविकता और इसकी आधिकारिक पुष्टि को लेकर संबंधित पक्षों के जवाब का इंतजार है।
