ईशा ने लिखा कि उनकी चुप्पी और शांति बनाए रखने के फैसले को कमजोरी नहीं समझना चाहिए। उन्होंने अविनाश के उस बयान पर भी तंज कसा, जिसमें उन्होंने रिश्तों को निजी बताते हुए लोगों से प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की थी।
ईशा ने कहा कि एक तरफ रिश्तों को निजी बताना और दूसरी तरफ खुद उनका मजाक बनाना सही नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि उन्हें ऐसी स्थिति में न पहुंचाया जाए, जहां उन्हें नाम और सबूतों के साथ सारी बातें सार्वजनिक करनी पड़ें।
ईशा ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि उन्हें पहले किसी पर भरोसा करने के बाद धोखा मिल चुका है। अब वह भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगी।
इससे पहले 19 नवंबर को अविनाश मिश्रा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया था। उन्होंने लोगों से सभी की निजता का सम्मान करने की अपील करते हुए कहा था कि रिश्ते निजी होते हैं, सार्वजनिक मनोरंजन का विषय नहीं।
हालांकि, ईशा और अविनाश ने अभी तक अपने ब्रेकअप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
