raja warring
लुधियाना, 18/11/2026
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी में क्लेश खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है अब पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान और लुधियाना से एमपी अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने पार्टी के अंदरूनी विरोधियो के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए ऐलान किया है की वह भी लुधियाना से इंसाफ यात्रा निकालेंगे जिसे लेकर उन्होंने ने भी मीडिया को कल बचत भवन में सुबह 10 बजे प्रेसवार्ता का मैसेज भेजा गया है वही दूसरी तरफ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी जवानी संभाल नाम से साइकल यात्रा शुरू की हुई है जिसकी शुरुवात चन्नी ने अपने विधानसभा क्षेत्र से की थी जिसमे राजा वडिंग गैर हाज़िर रहे थे
अब राजा वड़िंग ने भी इंसाफ यात्रा की शुरुवात का ऐलान कर दिया है वो भी ऐसे समय में जब पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज सचिन पायलट ने सभी को एकजुट करने का दावा किया था और कोई भी अलग कैंपेन नहीं चलाएगा इसे लेकर भी कांग्रेस हाईकमान ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी पंजाब के नेताओ को एकजुट होने की हिदायत की थी थी लेकिन राहुल गाँधी को ही अपना लीडर मानने वाले राजा वड़िंग ने भी चन्नी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है
अब देखना होगा की कांग्रेस हाईकमान इस अंदरूनी क्लेश को कैसे ख़त्म करेगी क्यूंकि पंजाब विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की घोषणा अभी तक कांग्रेस की तरफ से नहीं की गई ऐसे में पूर्व प्रधान का फ्रंट खोलना हाईकमान के लिए भी सिरदर्दी बनेगा
