Rashid Khan create history
डेस्क न्यूज़, 31/10/2026
अफगानिस्तान के दो स्टार क्रिकेटर राशिद खान और अजमतुल्लाह उमरजई ने T-20 इंटरनेशनल में इतिहास रच दिया है. लेग स्पिनर राशिद खान ये रिकॉर्ड अपना 200वां टी20 इंटरनेशनल विकेट लेकर बनाया है जबकि अजमत ने नंबर 6 या उससे नीचे के नंबर पर T20I में सबसे बड़ी पारी खेलकर बनाया है. दोनों खिलाड़ियों ने ये कारनामा जिम्बाब्वे के खिलाफ UAE में जारी 3 मैचों की T-20 सीरीज के दूसरे मैच में हासिल की.
अफगानिस्तान के 28 वर्षीय राशिद खान ने T-20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. राशिद ने अपने 120वें T-20 मैच में यह उपलब्धि हासिल की और सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में शीर्ष पर अपनी पोजीशन और ज्यादा मजबूत कर लिया. इसके अलावा, राशिद T-20 क्रिकेट में 700 विकेट का आंकड़ा भी पार कर चुके हैं, और ऐसा करने वाले वे इकलौते गेंदबाज हैं. इंटरनेशनल T-20 मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में अफगानिस्तान के इस गेंदबाज को केवल इंग्लैंड के आदिल राशिद से ही चुनौती मिलती है, लेकिन इन दोनों के बीच काफी बड़ा अंतर है.
T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
राशिद खान (अफगानिस्तान) – 120 मैचों में 200 विकेट
आदिल रशीद (इंग्लैंड) – 153 मैचों में 171 विकेट
एहसान खान (हांगकांग) – 119 मैचों में 165 विकेट
ईश सोढ़ी (न्यूजीलैंड) – 142 मैचों में 165 विकेट
टिम साउथी (न्यूजीलैंड) – 126 मैचों में 164 विकेट
अजमतुल्लाह ने भी रचा इतिहास
उसी मैच में टीम के स्टार ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई ने 50 गेंदों में 116 रन बनाकर इतिहास रच दिया है. इसके साथ वो फुल मेंबर देशों के बीच टी20 में नंबर 6 या उससे नीचे आने वाले बल्लेबाज द्वारा सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड बना दिया. इससे पहले ये रिकॉर्ड अफगानिस्तान के ही मोहम्मद नबी के नाम था, जब उन्होंने 2017 में आयरलैंड के खिलाफ 89 रन बनाए थे. अजमत की पारी की खास बात ये थी कि वो ऐसे समय पर आई जब उसके 4 ओवर में 5 रन पर 4 विकेट गिर गए थे. उसके बाद उन्होंने सिर्फ 232 के स्ट्राइक रेट से 50 गेंदों पर 116 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और 12 छक्के शामिल थे. इस शानदार पारी की वजह से अफगानिस्तान 7 विकेट पर 221 तक पहुंच गया.
अफगानिस्तान ने रोमांचक जीत दर्ज की
अफगानिस्तान ने इस मैच में शानदार वापसी की, जिसमें राशिद ने भी अहम योगदान दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की स्थिति 5/4 हो गई थी, लेकिन फिर अजमतुल्लाह उमरजई ने टीम को संभाला. उन्होंने 50 गेंदों पर 116 रन बनाए. इसके अलावा उन्होंने एजाज अहमदजई के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 59 गेंदों पर 142 रनों की साझेदारी की. राशिद ने भी आखिर में हाथ खोले और सिर्फ 6 गेंदों पर 25 रन जड़ दिए.
222 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे ने कड़ी टक्कर दी, जिसमें सिकंदर रजा ने 56 गेंदों पर नाबाद 106 रन बनाए. हालांकि, वे 202/5 तक ही पहुंच सके और 19 रनों से मैच हार गए. इसके साथ ही, अफगानिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. सीरीज का आखिरी मैच एक नवंबर को शारजाह में खेला जाएगा. जो भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे से शुरू होगा.
